मन के डर से जीतना है जरुरी | Hindi Motivational Short Story
क्या आप जानते है हिरन के दौड़ने की क्षमता करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं बाघ के दौड़ने की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। लेकिन फिर भी बाघ हर बार हिरण का शिकार कर लेता है।
Read More: How to Manage Your Environment Go First Class in Hindi
जानते हैं क्यों?
क्योकि हिरण के मन में डर होता है कि वह बाघ से जीत नहीं पायेगा और इसी डर की वजह से वह बार -बार रुक कर पीछे मुड़कर देखता है। हिरण के मन का डर ही उसकी रफ़्तार को कम कर देता है, और बाघ उसका शिकार कर लेता है।
मित्रों मन का डर हमेशा हमें आगे बढ़ने से रोकता है। जिस व्यक्ति के मन में हार जाने का डर है, वह कभी भी अपनी पूरी क्षमता से काम कर ही नहीं सकता। उसका मन उसको हमेशा कमजोर होने का अहसास कराता रहेगा।
Read More: Best 20+ Motivational Quotes for Success in Life In English
आप चाहें किसी भी फिल्ड में हों और आप चाहें कोई भी कार्य कर रहे हों, आपको अपने मन को जीतना बहुत जरूरी है क्यूंकि जो व्यक्ति मन से हार जाता है वो अपार क्षमता होने के बावजूद कभी सफल नहीं हो सकता। इसलिए आपको अपने मन पर जीत हासिल करनी की बहुत आवश्कता है | तभी ही आप अपनी ज़िन्दगी में जीत को हासिल कर सकते है |